क्या लड़की होना पाप है ??

 क्या लड़की होना पाप है ??


क्यों हमे ताने मारे जाते है 

क्यों हम जीत कर भी हार जाते है 

क्यों हमारे सपने टूट जाते है

क्या हुआ हमसे कोई अपराध है 

क्या लड़की होना पाप है 


क्यों हमे बंदिशे में रखा जाता है 

क्यों हमे अजीब नज़रों से देखा जाता है 

क्यों हमे मिलती रुसवाई है 

क्या एक लड़की में इतनी बुराई है 

क्या हुआ हमसे कोई अपराध है 

क्या लडकी होना पाप है 


क्यों हम हर जगह टोके जाते है 

क्यों हम कुछ भी करने से पहले रोके जाते है 

क्यों हम में होती इतनी लाज है

क्यों लड़की कमजोर इतनी आज है 

क्या हुआ हमसे कोई अपराध है 

क्या लड़की होना पाप है ।


क्यों हमसे रूठता जमाना है

क्यों होता हर अपना बेगाना है 

क्यों हम किसी के अपने नहीं होते 

क्यों बस एक ही घर में पैदा होकर वहीं रहने के हमारे सपने नहीं होते

क्यों लड़कियां का कोई कल नहीं होता ना होता कोई आज है 

क्या लडकी होना पाप है 


पापा की लाडली होकर भी उनसे दूर जाती हु मै

अपने लाडले भा से मिलने बस राखी और आती हु मै 

क्यों  आकर कुछ दिन रुक नहीं पाती हूं मै

क्यों वापस जाकर यहां की यादों में बिना रोए रह नहीं पाती हूं मै 

क्यों एक नहीं बिटिया

 जिसके बोलने पर सब खुश हुआ करते थे 

दादा जी बस केवल उसी के हाथ से चाय पीया करते थे 

क्यों ये नन्ही बिटिया हो गई इतनी सयानी है 

क्यों कर दी सबने खुद से बेगानी है 

क्या हुआ हमसे अपराध है 

क्या लड़की होना पाप है ।।

Post a Comment

7 Comments

  1. वो तो लड़की है ना ,
    जहां जन्म लेती है वहां भी पराई और जहां बड़ी होकर उसकी शादी कर दी जाती है ,जहां पूरी जिंदगी गुजार देती है वहां भी पराई होती है.....।

    ReplyDelete
  2. Wo ladki hia janaab.......
    Anadar se bht majboot hoti hai,jo ek makaan ko ghar bana deti hai

    ReplyDelete
  3. Very much inspiring for us.....
    Mainly for girls...

    ReplyDelete
  4. Dhanyawaad Aapka......jo ladkiyon..ki samsyaao ko ujagar kiya....

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu