बेटी

||बेटी||



क्यों अपनी बेटी को संभाला दूसरे की बेटी को नोचा जाता है

क्यों दूसरे की इज्जत इज्जत नहीं समझी जाती

क्यों बेटी बेटों के सहारे छोड़ी जाती है

आखिर क्यों बेटी इतनी कमजोर बनाई जाती है


क्यों उसके फैसले माने नहीं जाते

क्यों उसके अपने अपने होते नहीं

शायद यूं ही नहीं कहते हम उसे नादान हैं

अरे डर है उसे हम से ही क्योंकि बेटी तब तक सुरक्षित नहीं

जब तक उसके अपनों में छुपा शैतान है



क्यों बेटी गलियों में सहम जाती है

रात छोड़ो शाम को भी निकलने नहीं दी जाती है

क्यों अपने ही घर की छत पर वह नहीं खड़ी हो पाती है

आखिर क्यों बेटी इतनी कमजोर बनाई जाती है


क्यों अपने घर का सबसे शरीफ

बाहर आते ही दानव बन जाता है

अपनी बहन को भरपूर इज्जत देने वाला

बाहर आ जाते ही बहनों की इज्जत से खेलने लग जाता है


क्या उसमें रह जाती लाज नही

क्या लड़की की इज्जत उसकी नजरों में कोई बड़ी बात नहीं

क्यों वह ऐसे कर्म कर जाता है

ना जाने कैसे इन सब कर्मों के बाद वह अपनी बहन से नजर मिलाता है



उसका पल्लू हर गली हर दरवाजे में खींचा जाता है

क्या शख्स का जमीन उस दिन मर जाता है

क्यों बेटियों को इस कदर छेड़ा जाता है

क्यों उसकी हर जगह करी इतनी रुसवाई जाती है

ए खुदा क्यों आखिर क्यों लड़की इतनी कमजोर बनाई जाती है आखिर क्यों लड़की इतनी कमजोर बनाई जाती है..




Next part ... जो आप सबको बताएगा कि आपको क्या करना है अपनी सुरक्षा के लिए तब तक सतर्क रहिए सुरक्षित रहिए हां मैं भी एक लड़का हूं 

 जानता हूं कि हम भी शरीफ होते हैं मगर हम शरीफों में भी कोई ना कोई ऐसा छुपा होता है जो कुछ ऐसा कर जाता है जो पूरे पूरी पूरी कौम को दोषी ठहरा जाता  है माफ करना बहनों हम अपने अंदर के राक्षस से हार चुके हैं शायद हम अपने अंदर के भाई को मार चुके हैं....

Post a Comment

2 Comments

  1. No words.. Hats off..
    For girl.. They are creator.. Teach them how to fight. Train them like a real fighter. So they can give answer.

    ReplyDelete
  2. Ab draupdi ko khid shstra uthane hinge....

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)

Close Menu